छत्तीसगढ़

जीई रोड में कार ने पीछे से स्कूटी को मारी ठोकर, युवक का सिर फटा

Nil dhankar
30 Jun 2026 2:31 PM IST
जीई रोड में कार ने पीछे से स्कूटी को मारी ठोकर, युवक का सिर फटा
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के जीई रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने एक कार ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद वह खून से लथपथ हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद की और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Next Story