छत्तीसगढ़

कुत्तों के काटने से तड़प रहा था बछड़ा, मुस्लिम भाइयों ने बचाई जान

Nilmani Pal
27 Dec 2025 2:11 PM IST
कुत्तों के काटने से तड़प रहा था बछड़ा, मुस्लिम भाइयों ने बचाई जान
x
छग

कोरबा। SECL हैपी मेन रोड पर स्थित मस्जिद के सामने कुत्तों के एक झुंड ने गाय और उसके बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में गाय तो किसी तरह बचकर भाग निकली, लेकिन बछड़ा कुत्तों के चंगुल में फंस गया।

मस्जिद पर मौजूद मुस्लिम भाइयों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कुत्तों के झुंड को भगाकर बछड़े की जान बचाई। हालांकि, तब तक कुत्तों ने बछड़े के कान और पूंछ को बुरी तरह काट दिया था।

राहगीरों ने तत्काल गौ सेवा संस्था को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे गौ सेवक सदस्यों ने बछड़े को प्राथमिक उपचार दिया, जिसमें उसे पानी पिलाना और कुछ खिलाना शामिल था। इसके बाद पशु चिकित्सक को सूचित किया गया। पशु चिकित्सक के पहुंचने पर बछड़े को इंजेक्शन लगाया गया। कुत्तों द्वारा काटे गए हिस्सों को डिटॉल और पानी से साफ किया गया। बाद में, गौ सेवा संस्था के सदस्य बछड़े को आगे के इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले गए।

Next Story
null