
x
छग
फरसगांव। कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पाटला में एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। खेत में मक्का तोड़ रही महिला के ऊपर हुए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
ग्राम पाटला निवासी संजूला नेताम अपने घर के पास स्थित खेत में मक्का तोड़ने गई थीं। इसी दौरान जंगल की दिशा से आए एक भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में संजूला के बाएं हाथ पर गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत फरसगांव अस्पताल ले जाया गया।
फरसगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए संजूला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँची और घटना स्थल का पंचनामा तैयार कर छतिपूर्ति की प्रक्रिया शुरू की।
Next Story





