छत्तीसगढ़

पैरा-भूसा से 7 फीट अजगर का रेस्क्यू, चूहा को बना रहा था निवाला

Nilmani Pal
25 Dec 2025 10:21 AM IST
पैरा-भूसा से 7 फीट अजगर का रेस्क्यू, चूहा को बना रहा था निवाला
x
छग

रायगढ़। जिले में साल भर सांप निकलते ही रहते हैं। इसमें अलग-अलग प्रजाति के सांप होते हैं, ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन सांप निकलने की घटना होती है। 24 दिसंबर को ननसियां गांव के एक ग्रामीण के गाय कोठा में 7 फीट का अजगर पैरा में छिपकर बैठा था।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अगजर को पकड़कर बोरे में भरा और फिर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीण ने बताया कि उनके गाय कोठे में अक्सर अजगर निकलते है। इससे पहले इसी कोठे से 3 अजगर और उनके 21 अंडों का रेस्क्यू किया जा चुका है।बुधवार (24 दिसंबर) को ननसिया गांव के रहने वाले जागेश्वर प्रसाद ने एनिमल सेवा समिति के पास रेस्क्यू कॉल किया। उन्होंने जानकारी दी कि उनके गाय कोठे में एक बड़ा अजगर पैरा में बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही समिति की टीम मौके पर पहुंची।

इस दौरान आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो वो भी सांप देखने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि चूहा या अन्य शिकार के लिए अजगर यहां पहुंचा था। जैसे ही कोई शिकार उसके पास पहुंचता वो उसे अपना खुराक बना लेता। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने अजगर को पकड़ा। वह काफी फुर्तिला था। टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को बोरे में भरा और मेडिकल कॉलेज के आगे जंगल में पानी में अजगर को सुरक्षित छोड़ दिया।

Next Story
null