छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 9 लोग अमरनाथ में फंसे, रेस्क्यू कार्य जारी

Nil dhankar
10 July 2022 12:11 PM IST
छत्तीसगढ़ के 9 लोग अमरनाथ में फंसे, रेस्क्यू कार्य जारी
x

बलौदाबाजार। गुफा में पास बादल फटने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 65 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, 40 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के 9 लोग शेषनाग बेस कैंप में फंसे हुए हैं, जिनके भोजन का इंतजाम किया गया है। फिलहाल आपदा प्रबंधन टीम लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पलारी ब्लॉक के 9 लोगों की टीम अमरनाथ यात्रा पर गई हुई थी, लेकिन इसी दौरान बादल फटने से यात्रा में गए सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। इनमें पलारी ब्लॉक के यात्री भी फंसे हुए हैं। फिलहाल छत्तीसगढ़ से गए यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें शेषनाग बेस कैंप में ठहराया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम अमरनाथ में बादल फटने से बाढ़ के कारण पानी भर गया था। बादल फटने की घटना के कारण मरने वालों की संख्‍या अब बढ़कर 16 हो गई है, जिसमें मृतकों में 7 पुरूष और 6 महिलाएं हैं जबकि, अन्‍य 2 शवों की अभी पहचान की जानी है। इस घटना में लगभग 65 लोग घायल हुए जिनमें से मलबे से जिंदा निकाले गए। वहीं 65 लोगों को का अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Next Story