छत्तीसगढ़

CG NEWS: 8 जुआरी ढाई लाख कैश के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने यहां मारी रेड

Nil dhankar
16 July 2024 2:52 PM IST
CG NEWS: 8 जुआरी ढाई लाख कैश के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने यहां मारी रेड
x
छग

कवर्धा kawardha news । जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी जुआरी और सटोरिए बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआरियों और सटोरियों को दबोच रही है। इसी कड़ी में Kawardha Police कवर्धा पुलिस ने सोमवार को जुआ फड़ में दबिश देकर 8 जुआरियोंं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने मौके से भारी मात्रा में नगदी जब्त किया है।

chhattisgarh news मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से इस बात की सूचना मिल रही थी कि जिले के Sonpuri Village सोनपुरी गांव और रानीसागर के बीच जुआ का अवैध कारोबार किया जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और घेराबंदी कर जुआरियों को धर दबोचा है। chhattisgarh

पुलिस की टीम को मौके से 2 लाख 31 हजार कैश, 3 बाइक और 7 नग मोबाइल जब्त किया है। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से जुआ खिलाया जा रहा था और पहले भी पुलिस यहां कार्रवाई कर चुकी है।

Next Story