भारत

पत्नी की हत्या के बाद 16 साल से था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 July 2024 2:36 PM IST
पत्नी की हत्या के बाद 16 साल से था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था।
नोएडा: नोएडा पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार था। इन 16 सालों में वह कई अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था। उसे पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
नोएडा की थाना फेज-2 पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 25,000 रुपए के इनामी आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 5 दिसंबर 2008 को अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक में प्रेशर कुकर सिर पर मारने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस ने संजय पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
पुलिस ने बताया कि संजय कई सालों से अलग-अलग राज्यों में भेष और नाम बदलकर रह रहा था। एक राज्य में दो-तीन साल रहने के बाद आरोपी दूसरी जगह भाग जाता था। नई जगह पर वह अपना नाम फिर बदल लेता था और पहचान बदलकर वहां पर काम शुरू कर देता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story