8 जुआरी गिरफ्तार, खेत में घेराबंदी कर पुलिस ने सभी को दबोचा

दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआं खेलने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नंदिनी खुंदिनी में संचालित हो रहे अवैध जुआ फड़ पर दबिश देकर आठ आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली, जिसमें बताया गया था कि किशोर साहू के खेत में कुछ लोग ताश की काट पत्ती पर रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
थाना नंदिनी नगर की टीम को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर खेत के आसपास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया। फड़ से कुल 13,070 रुपए नकद, ताश पत्तियां और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी सामग्री को विधिवत जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
- तारण दास, निवासी सतनामी पारा नंदिनी खुंदिनी। - फुलेन्द्र जांगड़े (47 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी। - मनोज लोधी (28 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी। - चेतन साहू (36 वर्ष), निवासी ग्राम पथरिया। - छबिराम यादव (24 वर्ष), निवासी ग्राम संगनी। - मुकेश सोनवानी (36 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी। - किशोर साहू (29 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी और दीपक साहू (18 वर्ष), निवासी अहिवारा शामिल है।





