छत्तीसगढ़

मोमोज खाकर बीमार पड़े 7 लोग, पेट और सिर दर्द से परेशान

Nilmani Pal
9 Sept 2024 4:28 PM IST
मोमोज खाकर बीमार पड़े 7 लोग, पेट और सिर दर्द से परेशान
x
छग

धमतरी dhamtari news। बहुत से लोग मोमोज खाने के शौकीन होते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि मोमोज को लेकर कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, धमतरी जिले में मोमोज खाने के बाद 7 लोगो की तबियत बिगड़ गई और उन्हें उलटी दस्त की शिकायत के साथ पेट और सिर दर्द जैसी शिकायतें होने लगी।

बताया गया कि ये सभी पीड़ित रामबाग के मोमोज दुकान में मोमोज खाने के बाद बीमार पड़ गए। जिसके बाद सभी पीड़ितों को तुरंत DCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। chhattisgarh news

जिसके बाद घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि, यह खबर उन सभी के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है जो मोमोज खाने के शौकीन है।

Next Story