
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत कोनी थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एसबीआई बैंक कोनी के पीछे जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 हजार 100 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और बोरा फट्टी जब्त की गई है। यह कार्रवाई बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। जिले में अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाइयों और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान प्रहार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोनी थाना पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में थाना कोनी की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान 21 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एसबीआई बैंक कोनी के पीछे बिजली की रोशनी में कुछ लोग ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस को मौके पर कई लोग जुआ खेलते हुए मिले। टीम ने सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दीनू भारती पिता लखन लाल भारती उम्र 30 वर्ष, निवासी देव नगर देहानपारा कोनी, हाल मुकाम प्रगति व्यास हॉस्टल कोनी, गोलू भोई उर्फ विवेक पिता रवि भोई उम्र 32 वर्ष निवासी कतियापारा थाना कोतवाली बिलासपुर, राज गढ़ेवाल उर्फ बिट्टू पिता स्वर्गीय रविन्द्र गढ़ेवाल उम्र 23 वर्ष निवासी छोटी कोनी, मोहित अग्रवाल पिता हेमंत अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी आज्ञा नगर थाना सिरगिट्टी, आर्यन घृतलहरे पिता अरुण उम्र 21 वर्ष निवासी मॉडल आईटीआई कोनी, रिंकू कुमार पिता राज कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी देवनगर उड़िया मोहल्ला कोनी और सचिन सूर्यवंशी पिता शिव कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी इमलीभाठा सरकंडा शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से आरोपियों के पास मौजूद जुआ रकम बरामद की। जांच में दीनू भारती के फड़ से 1500 रुपये और उसके पास से 600 रुपये, गोलू भोई के फड़ से 900 रुपये और पास से 700 रुपये, राज गढ़ेवाल के फड़ से 2100 रुपये और पास से 300 रुपये मिले। इसी तरह मोहित अग्रवाल के फड़ से 700 रुपये और पास से 400 रुपये, आर्यन घृतलहरे के फड़ से 1800 रुपये और पास से 600 रुपये, रिंकू कुमार के फड़ से 1200 रुपये और पास से 400 रुपये तथा सचिन सूर्यवंशी के फड़ से 600 रुपये और पास से 300 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने सभी रकम को मिलाकर कुल 12 हजार 100 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही बोरा फट्टी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रहार अभियान लगातार जारी रहेगा। जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक राजेश धार दीवान, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले, अजय सोनी और विजेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Next Story





