छत्तीसगढ़
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 69वीं बैठक संपन्न
Shantanu Roy
24 Jun 2025 8:07 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 69वीं बैठक दिनांक 23.06.2025 को मंडल सभाकक्ष में आयोजित की गई । बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्यसूची के अनुसार जनवरी – मार्च 2025 अवधि की मंडल पर हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में स्टेशन मास्टर डायरी में हिंदी का प्रयोग कर राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में उल्लेकखनीय योगदान देने वाले 10 स्टेदशन मास्टरों को मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि दिनांक 17.06.2025 को हमारे पूर्व मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार को रेलवे बोर्ड द्वारा प्रतिष्ठित ‘ रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक ’ प्रदान किया गया है। यह हमारे मंडल के लिए गौरव की बात है।
रायपुर मंडल ‘क’ क्षेत्र में स्थित है, अतः राजभाषा नियमों / अधिनियमों को शत-प्रतिशत लागू करना और इसके अधीन दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करना हमारा संवैधानिक दायित्व है । हम दिशा में पूर्णतया सजग हैं और मंडल द्वारा लगातार निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राजभाषा हिंदी के समस्त नीति-नियम संवैधानिक प्रावधानों के तहत बनाए गए हैं जिनका अनुपालन करना केंद्र सरकार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। अतः हमें ऑनलाइन हिंदी में कार्य करने की सुविधाओं को भी अधिक से अधिक बढ़ाना चाहिए। हमें अपनी कमियों को ठीक करने तथा राजभाषा हिंदी के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) काफी महत्वपूर्ण मद है और इसके अंतर्गत आने वाले दस्तावेजों को शत-प्रतिशत हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी में अनिवार्य रूप जारी किए जाएं। सभी अधिकारी अपने नियमित निरीक्षण के दौरान राजभाषा संबंधी निरीक्षण भी अवश्य करें। उक्त बैठक में मंडल के समस्त शाखा अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी निकेश कुमार पाण्डेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





