
रायगढ़। जिले में हाथियों ने एक बार फिर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथी जंगल से निकलकर खेतों तक पहुंचे और जिले के 53 किसानों की फसलों को अपने पैरो से रौंद दिया। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान कापू रेंज में हुआ है
मामला घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर का है। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल दिन में आराम करता है। रात के अंधेरे में वे खाने की तलाश में खेतों में पहुंचते है। यहां नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों का मूवमेंट कोरबा वन मंडल की तरफ हुआ है, लेकिन अब भी जिले में 65 हाथी अलग-अलग जंगल में विचरण कर रहे हैं।
धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज के ठाकुरपोड़ी, नारायणपुर, कमरई में 43 किसानों के फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। वहीं बाकारूमा रेंज के रैरूमा, और चिडोडीह में 7 फसल, छाल रेंज के तेंदुमुड़ी में 1 किसान का फसल बर्बाद किया है।
इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर में 2 किसानों का धान फसल और मकान को नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार की सुबह से वनकर्मी हाथियों के द्वारा किए गए नुकसान का आंकलन करने में जूट गए थे।





