छत्तीसगढ़

आंध्र बॉर्डर के पास 6 नक्सली ढेर, सुकमा DRG को मिली बड़ी सफलता

Nil dhankar
18 Nov 2025 9:58 AM IST
आंध्र बॉर्डर के पास 6 नक्सली ढेर, सुकमा DRG को मिली बड़ी सफलता
x

सुकमा। जिले और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे अल्लुरी सीताराम राजू ज़िले के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ छिड़ गई। मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कम से कम 6 नक्सली मारे गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि ढेर किए गए नक्सलियों में बड़े कैडर स्तर के सदस्य शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सुरक्षाबल इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं क्योंकि आशंका है कि कुछ नक्सली अभी भी जंगलों में छिपे हो सकते हैं।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null