छत्तीसगढ़

रायपुर शहर के 6 प्रमुख मार्ग नो फ्लैक्स जोन घोषित

Nilmani Pal
18 Jan 2026 12:54 PM IST
रायपुर शहर के 6 प्रमुख मार्ग नो फ्लैक्स जोन घोषित
x

रायपुर। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व और नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न 6 प्रमुख मार्गो को नो फ्लैक्स ज़ोन घोषित किया गया है. इससे केवल शासकीय विज्ञापनों को छूट दी गयी है. रायपुर नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार नगर निगम रायपुर की एमआईसी द्वारा लिए गए संकल्प के अनुसार उक्त 6 प्रमुख मार्गो में नो फ्लैक्स जोन के बोर्ड लगा दिए गए हैँ.

महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर पालिक निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल ( एमआईसी ) की विगत बैठक में लिए गए संकल्प के अनुसार 6 प्रमुख मार्ग जीई मार्ग अंतर्गत टाटीबंध चौक से जयस्तम्भ चौक होकर तेलीबाँधा पुलिस थाना चौक मुख्य मार्ग तक, पचपेड़ीनाका चौक से लालपुर ओवरब्रिज मुख्य मार्ग तक, शहीद भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए कैनाल लींकिंग रोड ट्रेफिक सिंग्नल तक और सिविल लाईन मुख्य मार्ग तक, एनआईटी रायपुर से गोल चौक होकर रायपुरा चौक मुख्य मार्ग तक, जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली चौक होकर बिजली ऑफिस चौक मुख्य मार्ग तक, महिला पुलिस थाना चौक से बूढ़ेश्वर मन्दिर चौक मुख्य मार्ग तक के प्रमुख मार्गो को नो फ्लैक्स जोन घोषित कर दिया गया है.

महापौर मीनल चौबे और नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा और आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम नगर निवेश मुख्यालय उड़न दस्ता सहित रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक और नगर निगम रायपुर के सम्बंधित जोनों के जोन कमिश्नरों और जोन नगर निवेश विभाग के अभियंताओं को नियमित प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग करवाते हुए अभियान चलाते हुए उक्त विभिन्न 6 प्रमुख मार्गो में नो फ्लैक्स जोन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.

Next Story
null