
रायपुर। खरोरा इलाके में 6 जुआरी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला था कि ग्राम केवराडीह के पानी टंकी के नीचे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर तास पत्ती से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है।
सूचना तस्दीक हेतु थाना खरोरा प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग वाहन में मय विवेचना कीट के रवाना होकर रास्ते में मिले गवाहों को नोटिस देकर मुखबीर सूचना से अवगत कराते हुए साथ में लेकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही पर आरोपी 1. लोकनाथ पिता बाबूलाल चेलक उम्र 40 साल साकिन चकवे थाना खरोरा जिला रायपुर, 2. रवि रात्रे पिता लक्की रात्रे उम्र 60 साल साकिन छेरकाडीह थाना पलारी जिला बलौदाबाजार 3. रोहित मांडले पिता सुकालू राम मांडले उम्र 48 साकिन मजिठा थाना खरोरा जिला रायपुर,4. शिवकुमार मांडले पिता लखन लाल मांडले उम्र 60 साल साकिन लांजा (परसवानी) थाना खरोरा जिला रायपुर 5.बप्पी साव पिता कृष्णा साव उम्र 35 साल साकिन भैंसा थाना खरोरा जिला रायपुर 6.कृष्ण कुमार रात्रे पिता समारू राम रात्रे उम्र 46 साल साकिन केवराडीह थाना खरोरा जिला रायपुर को ग्राम केवराडीह पानी टंकी के नीचे क स्थान में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।
जिनके संयुक्त कब्जे एवं फड़ एवं पास से जुमला रकम नगदी 33570/-₹ रुपये, दो नग मोमबत्ती, एक नग सफेद प्लास्टिक चुमड़ी को समक्ष गवाहन जप्त किया गया। आरोपियों का यह कृत्य धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) का घटित करना पाये जाने से मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



1.लोकनाथ पिता बाबूलाल चेलक उम्र 40 साल साकिन चकवे थाना खरोरा जिला रायपुर
2.रवि पिता लक्की रात्रे उम्र 60 साल साकिन छेरकाडीह थाना पलारी जिला बलौदाबाजार
3.रोहित पिता सुकालू राम मांडले उम्र 48 साकिन मजिठा थाना खरोरा जिला रायपुर
4.शिवकुमार पिता लखन लाल मांडले उम्र 60 साल साकिन लांजा (परसवानी) थाना खरोरा जिला रायपुर
5.बप्पी साव पिता कृष्णा साव उम्र 35 साल साकिन भैंसा थाना खरोरा जिला रायपुर
6.कृष्ण कुमार पिता समारू राम रात्रे उम्र 46 साल साकिन केवराडीह थाना खरोरा जिला रायपुर





