छत्तीसगढ़

नहाने के लिए बांध में कूदे 6 दोस्त, डूबने से एक की मौत

Nilmani Pal
14 Aug 2025 3:18 PM IST
नहाने के लिए बांध में कूदे 6 दोस्त, डूबने से एक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। खूंटाघाट बांध में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया। मृतक का नाम विशाल मानकर (25) है, जो मूल रूप से परसोरा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) का रहने वाला था और इस समय दीपका, जिला कोरबा में काम करता था।

बुधवार शाम विशाल अपने छह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने खूंटाघाट पहुंचा। सबने मिलकर खाना बनाया और फिर नहाने के लिए बांध में उतर गए। नहाते-नहाते विशाल अचानक गहरे पानी में चला गया और नजरों से ओझल हो गया। दोस्तों ने काफी खोजबीन की लेकिन जब वह नहीं मिला तो पुलिस को खबर दी। अंधेरा होने की वजह से रात में तलाशी रोकनी पड़ी। आज सुबह एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने तलाश शुरू की और बांध के एक छोर पर बने गहरे गड्ढे से शव निकाला। माना जा रहा है कि तैरना न आने की वजह से विशाल बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।

इन दिनों खूंटाघाट जलाशय लबालब भरा है और पानी का बहाव तेज है।

Next Story
null