छत्तीसगढ़

मेकाहारा पहुंच रहे वायरल फीवर के 500 मरीज, डेंगू मलेरिया और टाइफाइड का खतरा

Nil dhankar
16 Aug 2025 8:36 AM IST
मेकाहारा पहुंच रहे वायरल फीवर के 500 मरीज, डेंगू मलेरिया और टाइफाइड का खतरा
x

रायपुर. राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मौसम में बदलाव और बारिश के बाद बढ़ी नमी से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. सरकारी व निजी अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है.

डॉ. अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल, हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. डॉ. अंबेडकर अस्पताल में जहां सामान्य दिनों में करीब 300 मरीज आते थे, वहीं पिछले एक सप्ताह में यह संख्या 400 से 500 तक पहुंच गई है. जिला अस्पताल में भी औसतन 100 से 150 मरीजों की बजाय अब 200 से अधिक मरीज वायरल से संबंधित समस्याओं के साथ आ रहे हैं.

चिकित्सकों का कहना है कि यह बीमारी हल्की लापरवाही पर खतरनाक रूप ले सकती है. डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. लापरवाही करने पर डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसे गंभीर रोगों का खतरा बढ़ सकता है.


Next Story
null