छत्तीसगढ़

ऑटो में बैठी महिला की 50 हजार चोरी, पुलिस को गैंग पर शक

Nil dhankar
7 Jun 2025 9:15 AM IST
ऑटो में बैठी महिला की 50 हजार चोरी, पुलिस को गैंग पर शक
x
छग

बिलासपुर। ऑटो सवार महिलाओं ने चलती गाड़ी में महिला का पर्स खोलकर 50 हजार रुपए पार कर दिए। दरअसल, महिलाएं इस तरह की वारदात को पहले भी अंजाम दे चुकी हैं। पीड़ित महिला को चोरी की जानकारी ऑटो से उतरने के बाद हुई।

महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी वीडियो के जरिए महिलाओं के गैंग की तलाश कर रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मंगला निवासी बहुरा बाई श्रीवास शुक्रवार को अपनी बहन पुष्पा श्रीवास से मिलने उसके घर तिफरा गई थी। दोपहर 12 बजे वह घर जाने के लिए निकली तो पुष्पा ने बहुरा को 50 हजार रुपए उमरिया में रहने वाली छोटी बहन सुश्री श्रीवास को भिजवाने की बात कही। बहुरा ने रुपए अपने पर्स में रख लिए। ऑटो लेकर बहुरा नेहरू चौक पहुंची। नेहरू चौक में उतरने के बाद वो दूसरे ऑटो का इंतजार कर रही थी। जिसके बाद नेहरू चौक से मंगला चौक के लिए दूसरी ऑटो में बैठी। मंगला चौक पर उतरने के बाद जब उसने अपना पर्स देखा तो उसका चैन खुला हुआ था। वहीं, पर्स में रखे 50 हजार रुपए के बंडल गायब मिले।

पैसे गायब देखकर हैरान और परेशान महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी, जिसके बाद परिजन को लेकर थाने पहुंची। महिला ने बताया कि ऑटो में उसके आसपास महिलाएं बैठी हुई थी। पूरे रास्ते वे इधर-उधर की बात कर रहे थे। पुलिस ने ऑटो गैंग के खिलाफ जुर्म दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Next Story
null