![दंपति समेत 5 लोगों किया देहदान दंपति समेत 5 लोगों किया देहदान](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/03/2974304-untitled-128-copy.webp)
दुर्ग। दुर्ग के 5 प्रबुद्धजनों द्वारा मानवता की भलाई के लिए देहदान किया गया। देहदान करने वाले दो दंपति सहित कुल 5 लोगों की काउंसलिंग प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी द्वारा की गई। उन सभी पांचों देहदानियों के घर जाकर प्रनाम द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कर्मचारी नगर दुर्ग के जी.चलपती राव और उनकी पत्नी जी. राननम्मा, कर्मचारी नगर की ही विमला गुर्जर पति शंकर राव, आदित्य नगर के आशीष वाजपेई और उनकी पत्नी रेखा वाजपेई ने मानवता की भलाई के लिए एम्स रायपुर के नाम देहदान की वसीयत जारी की है।
चिकित्सा अध्ययन हेतु दुर्ग भिलाई सही छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थलों में प्रनाम की पहल पर लोग देहदान हेतु प्रेरित हो रहे हैं। विगत 15 वर्षों से जारी देहदान की इस अभिनव पहल से जुड़ने के लिए प्रनाम के हेल्पलाइन नंबर 93025 03141 पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है।