मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनाने के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी, फ्रॉड गिरफ्तार

रायपुर। मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनाने के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी करने वाला फ्रॉड गिरफ्तार हो गया है, राजेन्द्र बांठिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके द्वारा अपने बांठिया नर्सिंग होम के आपरेश्न थियेटर को मॉड्यूलर बनाने के लिये Windtech कंपनी के संचालक प्रशांत शर्मा को दो अलग अलग किश्तों में कुल 5 लाख रूपये दिया था, जो कार्य न कर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 318(4) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध मेें दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम को आरोपी की पटासाजी हेतु दिल्ली रवाना किया गया l जहां आरोपी को पकड़ कर रायपुर लाया गया l जिससे घटना घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी राजेश शर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
राजेश २ार्मा पिता योगेन्द्र २ार्मा उम्र 36 साल पता ए-226/7, राम २याम इन्क्लेव, चिपियाना बुजुर्ग, थाना बिसरक जिला गाजियाबाद उत्तरप्रदेश।





