छत्तीसगढ़

5 जुआरी गिरफ्तार, खार में जमी हुई थी महफिल

Nilmani Pal
9 Jun 2025 1:39 PM IST
5 जुआरी गिरफ्तार, खार में जमी हुई थी महफिल
x
छग

धमतरी। पुलिस द्वारा जुआ के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है, पुलिस चौकी बिरेझर द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम सिर्री सिवनी के बीच खार में आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया,जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआ खेल रह थे,मिलने पर 05 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 19500/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।

चौकी बिरेझर थाना कुरूद में अप.क्र.150/25 धारा 03(2) छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम एवं जुआ पकड़ने के दौरान जुआरियों द्वारा हुड़दंग कर शांति भंग करने पर उनके विरुद्ध प्रतिबंधक धाराओं 170/ 125,135 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मान.न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जुआरियों का नाम

(01) अमित कुमार साहू पिता छोटूराम साहू उम्र 27 वर्ष,निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०)

(02) घनश्याम ध्रुव पिता स्व० बुधराम ध्रुव उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०)

(03.) टेंकुराम साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 27 वर्ष , निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०)

(04) पन्नालाल साहू पिता स्व० पतिराम साहू उम्र 30 वर्ष,निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०)

(5) गिरीश चंद्राकर पिता बुद्धदेव चंद्राकर उम्र 37 वर्ष सभी निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०)

Next Story
null