छत्तीसगढ़

5 पांचों जोन में आयुक्तों की हुई नियुक्ति

Nilmani Pal
12 Sept 2024 5:01 PM IST
5 पांचों जोन में आयुक्तों की हुई नियुक्ति
x

भिलाई bhilai news। नगर पालिक निगम भिलाई भिलाई के जोन क्षेत्र में प्रशासनिक बदलाव करते हुए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने पांच जोन में पांच जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियता नियुक्त किये। भिलाई एक बड़ा क्षेत्र है जहां पर 6 लाख से अधिक जनसंख्या निवासरत है। सभी के प्रशासनिक एवं व्यवहारिक आवश्यकताओ को पुरा करने के लिए निगम भिलाई में पांच जोन संचालित हो रहे है। जिसके माध्यम से प्रत्येक जोन में विभागीय स्तर पर एक प्रशासनिक सेटअप कार्यरत है। bhilai

इसी तारतम्य में जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर में जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर, जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर में सुश्री येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर में कार्यपालन अभियता सह जोन आयुक्त बी.के.वर्मा कार्य संपादित करेगे। इसी प्रकार जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार में जोन आयुक्त सतीश यादव, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा एवं जोन क्रमांक 05 सेक्टर 06 में कार्यपालन अभियंता सह जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता कार्यो को संपादित करेगें।

इस प्रकार पांचो जोन में पांच जोन आयुक्त शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ को शासन से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार संपादित करेगे। आने वाले समय में 17 सितम्बर से स्वच्छताा ही सेवा अभियान एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का सर्वेक्षण अभियान शुरू होने वाला है। सभी कार्यो को सुचारू रूप से संपादित करते हुए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगे।

Next Story