मनोरंजन
प्रोडक्शन कंपनी के नाम से लोगों को की जा रही फर्जी कॉल, कंपनी ने किया सतर्क
jantaserishta.com
12 Sept 2024 5:00 PM IST

x
कहा कि हमारे प्रोडक्शंस ने कभी भी कलाकारों से कोई पैसा नहीं मांगा है और ना ही कभी मांगेगा.
मुंबई: “मैंने प्यार किया”, “हम आपके हैं कौन” और “प्रेम रतन धन पायो” जैसी फिल्में बनाने वाली सूरज बड़जात्या की कंपनी राजश्री प्रोडक्शंस ने उनका नाम लेकर लोगों को की जा रही फर्जी कास्टिंग कॉल के बारे में एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रोडक्शंस ने कभी भी कलाकारों से कोई पैसा नहीं मांगा है और ना ही कभी मांगेगा।
प्रोडक्शन कंपनी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चेतावनी नोटिस भी जारी किया है। इस नोट में लिखा है, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि राजश्री प्रोडक्शंस लिमिटेड के टीवी और ओटीटी विंग के लिए कास्टिंग डायरेक्टर होने का दावा करने वाले लोग झूठे हैं। कृपया ध्यान दें कि केवल राखी लूथरा और वैलेंटिना चोपड़ा राजश्री प्रोडक्शंस लिमिटेड के टीवी और ओटीटी विंग के लिए अधिकृत कास्टिंग डायरेक्टर हैं।"
बयान में कहा गया, "राजश्री ने कभी भी कलाकारों से कोई पैसा नहीं मांगा है और ना ही कभी मांगेगा। भुगतान के लिए इस तरह के किसी भी अनुरोध को धोखाधड़ी ही माना जाए। "
उन्होंने कहा, "राजश्री प्रोडक्शंस लिमिटेड ऐसे व्यक्तियों के साथ किसी भी लेनदेन या बातचीत के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। टीवी और ओटीटी प्रोजेक्ट की कास्टिंग से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया कैप्शन में टैग किए गए हमारे आधिकारिक अकाउंट को फॉलो करें। आपके ध्यान और सतर्कता के लिए धन्यवाद।"
ताराचंद बड़जात्या ने 77 साल पहले राजश्री प्रोडक्शंस को स्थापित किया था। राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले “दोस्ती”, “सूरज”, “चितचोर”, “दुल्हन वही जो पिया मन भाये”, “नदिया के पार”, “सारांश”, “मैंने प्यार किया”, “हम आपके हैं कौन”, “हम साथ साथ हैं”, “विवाह”, “प्रेम रतन धन पायो” जैसी फिल्में बनाई गई हैं।
फिल्मों के अलावा राजश्री प्रोडक्शंस ने कई सफल टीवी शो भी बनाए। इनमें "वो रहने वाली महलों की", "यहां मैं घर घर खेली" और "प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा" जैसे सफल शो शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





