छत्तीसगढ़

चंगोराभाठा हत्या के मामले में 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

jantaserishta.com
24 Aug 2026 9:52 AM IST
चंगोराभाठा हत्या के मामले में 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चाकूबाजी की घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वारदात 23 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभाठा में हुई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भोला विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भोला विश्वकर्मा का स्थानीय युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने एकजुट होकर भोला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल पांच आरोपियों और अपचारियों को पकड़ लिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की हत्या और बलवा धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जानकारी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अलग से जारी की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story