छत्तीसगढ़

Raipur Crime News: डीडी नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों ने गंवाई जान

jantaserishta.com
24 Aug 2026 8:31 AM IST
Raipur Crime News: डीडी नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों ने गंवाई जान
x
देर रात की घटना.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामले डीडी नगर थाना क्षेत्र से जुड़े हैं। घटनाओं के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
पहली घटना रायपुरा चौक स्थित सुमीत बाजार के सामने की बताई जा रही है। यहां आधी रात के वक्त टिकेंद्र देवांगन और कैलाश निषाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान टिकेंद्र देवांगन ने कैलाश निषाद पर चाकू से हमला कर दिया। (Raipur Chakubaji News) इसके बाद कैलाश ने चाकू छीन लिया और टिकेंद्र पर वार कर दिए। चाकू के हमले में टिकेंद्र देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश निषाद भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दूसरी घटना चंगौराभाठा इलाके की है, जहां आपसी रंजिश के चलते भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया गया था। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि आशीष नाम के युवक ने भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया। गंभीर हालत में भोला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेकाहारा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी आशीष फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। दोनों घटनाओं के बाद डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपियों और घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story