छत्तीसगढ़

पदोन्नत के बाद DSP बने 46 अफसरों ने की गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात

Nil dhankar
12 Sept 2025 2:57 PM IST
पदोन्नत के बाद DSP बने 46 अफसरों ने की गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात
x

रायपुर। पदोन्नत के बाद DSP बने 46 अफसरों ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी स्पेशल इन्क्वायरी रिपोर्ट (SIR) की जरूरत है, ताकि मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी गड़बडिय़ों की सच्चाई सामने आ सके।

विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दो तरह की विरोधाभासी बातें करते हैं। एक ओर वे कहते हैं कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है, दूसरी ओर एसआईआर जैसी जांच प्रणाली पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पारदर्शिता बेहद जरूरी है और एसआईआर उसी दिशा में एक ठोस कदम साबित हो सकता है।

Next Story