छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने सोनी बाई बाफना को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Nilmani Pal
12 Sept 2025 2:53 PM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने सोनी बाई बाफना को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने आज जगदलपुर में पूर्व विधायक संतोष बाफना की पूज्य माताजी स्व. सोनी बाई बाफना के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

माता जी का संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा, धार्मिक आस्था और समाजहित की भावना से ओत-प्रोत रहा। उन्होंने अपने संस्कारों से परिवार को भी समाज सेवा की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Next Story