छत्तीसगढ़

बीजेपी में शामिल हुए 40 लोग

Nilmani Pal
6 Jun 2025 3:37 PM IST
बीजेपी में शामिल हुए 40 लोग
x

केशकाल। कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज भी तीन दर्जन से अधिक नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। मिली जानकारी के अनुसार कोंडगांव जिले के 40 लोगों ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्ता ले ली है।

बताया जा जा रहा है कि इन लोगों में कुछ सरपंच भी शामिल हैं। सभी लोगों को विधायक नीलकंठ टेकाम ने गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। इससे पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले सैकड़ों नेताओं ने पार्टी दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

बता दें कि विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनाव के बाद से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के तारे गर्दिश में चल रहे हैं। जी हां पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद सत्ता से बेदखल होना पड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं का लगातार पार्टी से मोहभंग हो रहा है।

Next Story
null