छत्तीसगढ़

स्कूटी-बाइक के साथ 4 चोर गिरफ्तार, खुलासा

Nilmani Pal
5 July 2025 12:58 PM IST
स्कूटी-बाइक के साथ 4 चोर गिरफ्तार, खुलासा
x

धमतरी। पुलिस द्वारा जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाई जा रही हैं। उक्त अभियान के तहत थाना मगरलोड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है,जिसमें चोरी की गई चार दोपहिया वाहन एवं चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। थाना मगरलोड स्टॉफ गश्त व जुर्म-जरायम पतासाजी के लिए ग्राम मेघा की ओर रवाना था।

इसी दौरान मगरलोड अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो अलग-अलग संदिग्ध स्कूटियों में चार युवक बैठे मिले। एक वाहन सफेद रंग की हीरो डेस्टिनी स्कूटी (बिना नंबर प्लेट) तथा दूसरा काला-मेहरून रंग की एक्टिवा (क्रमांक CG 04 LN 6200) था। चारों व्यक्तियों को संदेह के आधार पर थाना लाया गया और गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई चार दोपहिया वाहनों को चोरी कर अपने पास रखना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी

(01) मेघराज उर्फ मेघू निषाद पिता गौकरण निषाद, उम्र 20 वर्ष

निवासी: ग्राम ठेकला,थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

(02) पोखन निषाद पिता कुमार निषाद, उम्र 20 वर्ष

निवासी: ग्राम मोहरेंगा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

(03) लक्ष्मण उर्फ लक्की निर्मलकर पिता गोपीराम, उम्र 21 वर्ष

निवासी: ग्राम आमाचानी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी(छ.ग.)

(04) पोषण ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, उम्र 18 वर्ष निवासी: ग्राम मोहरेगा, चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

Next Story
null