
महासमुंद। गांजा तस्करी कर रहे आरोपी को पैसे लेकर छोड़ देने के आरोप पर पुलिस अधीक्षक ने पटेवा थाना में पदस्थ चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है. बता दें कि मामले का खुलासा तब हुआ जब गांजा तस्करी के आरोपी भीखम चंद्रवंशी को 500-500 के 15 नकली नोट के साथ कवर्धा जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी भीखम चंद्रवंशी ओडिशा से गांजा और नकली नोट लाकर महासमुंद जिले के रास्ते से अवैध कारोबार कर रहा था.
ये है मामला
बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी को पुलिस ने पकड़ा था. लेकिन पैसे लेकर आरोपी को छोड़ दिया था. इसका खुलासा तब हुआ जब आरोपी भीखम चंद्रवंशी को 500-500 के 15 नकली नोट के साथ कवर्धा जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने सारे राज उगल दिए. मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया.
आरोपी भीखम चंद्रवंशी उड़ीसा से गांजा और नकली नोट लेकर महासमुंद जिले के रास्ते से अवैध कारोबार कर रहा था. इसे पुलिस की शरण मिली हुई थी.हालांकि इसे कवर्धा पुलिस ने गिरफ्तार किया तो सारा राज खुल गया. पटेवा थाने के 4 आरक्षक भी लपेटे में आए. जांच के बाद एसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए चारों आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया.





