छत्तीसगढ़

धमतरी-जगदलपुर हाईवे में 4 यात्री घायल, बस-ट्रक के बीच हुई टक्कर

Nil dhankar
28 Aug 2024 2:50 PM IST
धमतरी-जगदलपुर हाईवे में 4 यात्री घायल, बस-ट्रक के बीच हुई टक्कर
x
cg news

बालोद balod news। बालोद जिले के एनएच-30 मार्ग पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्रियों को चारामा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। chhattisgarh news

दरअसल, यह घटना पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 धमतरी-जगदलपुर मार्ग के पास मरकाटोला घाट में हुई। जानकारी के अनुसार ओवरस्पीड बस ने ओवरटेक करते समय ट्रक को बगल से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार चार यात्री बुरी तरह घायल हो गए।
chhattisgarh
कांकेर कंपनी की बस धमतरी से जगदलपुर की ओर जा रही थी और ट्रक भी उसी दिशा में जा रहा था। मरकाटोला घाट के पास ओवरटेक करने के प्रयास में बस ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक से टक्‍कर के बाद बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, घायल यात्रियों को तत्काल चारामा के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया। मौके पर पहुंची पुरूर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।


Next Story