छत्तीसगढ़

रायपुर-बिलासपुर से चलने वाली 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द

Nil dhankar
8 Aug 2025 8:38 AM IST
रायपुर-बिलासपुर से चलने वाली 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द
x

रायपुर। संबलपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड के रिमॉडलिंग का काम शुरू किया गया है. रेलवे ब्लॉक लेकर यह काम 6 से 15 अगस्त के बीच कर रहा है. इस वजह से चार पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है. इसमें बिलासपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर 14 अगस्त, टिटिलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर 15 अगस्त, टिटिलागढ़-रायपुर पैसेंजर 14 अगस्त और रायपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर 15 अगस्त को रद्द रहेगी. पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से संबलपुर से रायपुर और बिलासपुर तक सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

काम की खबर है यह भी पढ़े

रायपुर में आज से पीएम सूर्य घर योजना में पंजीयन के लिए शिविर लगने शुरू होंगे. शिविर का शुभारंभ सीएसपीडीसीएल के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव करेंगे. पूरे प्रदेश में ऐसे शिविर लगाए जाएंगे. शिविर में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने वाले वेंडर अपने स्टॉल लगाएंगे. प्लांट लगाने के लिए त्वरित ऋण सुविधा देने हेतु बैंक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. पावर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आम उपभोक्ता यहां पंजीयन करा सकेंगे.

Next Story
null