छत्तीसगढ़

4 की मौत, जगदलपुर और पखांजूर में हुए सड़क हादसे

Nil dhankar
26 Jan 2026 5:30 PM IST
4 की मौत, जगदलपुर और पखांजूर में हुए सड़क हादसे
x

बस्तर। सड़क सुरक्षा अभियान के बीच अलग-अलग जिलों से कई जानलेवा सड़क हादसे सामने आए. इन दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं. 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 दो बार खून से लाल हो गई. जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया.

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा गया.

कांकेर जिले के फुरफुंडी गांव के मुख्य द्वार पर रविवार शाम करीब 7:30 बजे टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार को टाटा मैजिक सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूर ले गई. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक PV-74 नंबर गांव का निवासी बताया जा रहा है. दुर्घटना में टाटा मैजिक का चालक और एक अन्य घायल हुआ है, जिनका पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज जारी है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

Next Story
null