छत्तीसगढ़

धमतरी में 4 CRPF जवानों की मौत, ट्रक में जा टकराई कार

Nil dhankar
14 Feb 2026 10:47 AM IST
धमतरी में 4 CRPF जवानों की मौत, ट्रक में जा टकराई कार
x

धमतरी। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें कार में सवार 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्तार से पूरा मामला समझाते हैं। दर्दनाक सड़क हादसा शनिवार सुबह को हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें कार में सवार 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी पांच जवान कोबरा बटालियन के थे और रायपुर जा रहे थे। हादसा धमतरी जिले के मार्ग पर हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को अनियंत्रित रूप से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अर्जुनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों और घायल जवान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था की।

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे, लेकिन तेज रफ्तार और ट्रक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या ट्रक चालक की लापरवाही या वाहन की तकनीकी खराबी हादसे की वजह थी।

Next Story
null