छत्तीसगढ़
बीमा के नाम पर 38.30 लाख की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 May 2026 11:27 PM IST

x
Durg. दुर्ग। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने बीमा पॉलिसी में अधिक लाभ और इलेक्ट्रॉनिक सामान में निवेश का झांसा देकर 38 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी संतोष कुमार निवासी भिलाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में बीमा पॉलिसी की परिपक्वता के बाद वह सिविक सेंटर स्थित बीमा कार्यालय गया था। वहीं आरोपी के. देवासहायम ने स्वयं को बीमा एजेंट बताकर उससे संपर्क किया और अधिक लाभ वाली पॉलिसी का लालच देकर विश्वास में ले लिया।
आरोपियों ने प्रार्थी और उसके परिवार के नाम पर बीमा कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में चेक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 31 लाख 30 हजार रुपये वसूल लिए। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर उसे बाजार में बेचकर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लगभग 7 लाख रुपये के सामान की खरीद भी कराई गई। इस तरह कुल 38 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत के अनुसार, जब प्रार्थी ने बीमा से जुड़े दस्तावेज और लाभ की जानकारी मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और बाद में जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस जांच में आरोपियों की संलिप्तता स्पष्ट होने के बाद के. रवि कुमार (29 वर्ष) और के. राजेश कुमार (26 वर्ष), निवासी सेक्टर-06 भिलाई और वर्तमान पता सेक्टर-07 भिलाई को गिरफ्तार किया गया। दोनों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, चेक और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। मामले में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी बीमा या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले संस्था और एजेंट की पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
Tagsदुर्ग ठगी मामलाभिलाई भट्ठी थानाबीमा धोखाधड़ी 38 लाखऑनलाइन फ्रॉड छत्तीसगढ़निवेश के नाम पर ठगीदो आरोपी गिरफ्तारसाइबर क्राइम दुर्गबीमा पॉलिसी फ्रॉडबीमा पॉलिसीDurg fraud caseBhilai Bhatti police stationinsurance fraud of Rs 38 lakhonline fraud Chhattisgarhfraud in the name of investmenttwo accused arrestedcyber crime Durginsurance policy fraudinsurance policyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





