छत्तीसगढ़

35 स्टूडेंट्स ने देखा-सीखी सुसाइड की कोशिश की

Nilmani Pal
19 Feb 2026 8:57 AM IST
35 स्टूडेंट्स ने देखा-सीखी सुसाइड की कोशिश की
x

धमतरी। जिले के एक स्कूल में 35 बच्चों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दहदहा स्थित मिडिल स्कूल के अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी कलाई काट ली थी। घटना 20 दिन पुरानी बताई जा रही है। बच्चों के अभिभावकों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने इसे पंचायत में उठाया। इसके बाद प्रशासन की टीम ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों से बात भी की थी। पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन को लगता है कि बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर अपनी कलाई काटी थी। इस मामले की जांच की जा रही है।

कुरुद ब्लाक के ग्राम दहदहा के शासकीय माध्यमिक स्कूल के 35 विद्यार्थियों के कलाई काटने के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाराजगी जताई है। बुधवार को परिषद के पदाधिकारियों ने डीईओ कार्यालय पहुंचकर सहायक संचालक आर एन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर विशेष कमेटी बनाकर जांच की मांग की है। अभाविप ने इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिला संयोजक हितेश घृतलहरे ने बताया कि कुरूद ब्लाक के अंतर्गत ग्राम दहदहा के एक सरकारी माध्यमिक स्कूल के लगभग 35 विद्यार्थियों के कलाई काटने का मामला संज्ञान में आया है। जिसको लेकर आज डीईओ कार्यालय आए हैं। इस घटना में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्र - छात्राएं शामिल है। यह घटना केवल हाथ काटने तक सीमित नहीं है, यह उस ओर इशारा है जहां विद्यार्थी सुरक्षित नहीं है।

Next Story
null