रायपुर में पहली बार 35 दिवसीय चार महापुराण कथा महोत्सव 11 मई से

रायपुर। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर छत्तीसगढ़ कोई राजधानी रायपुर में पहली बार 35 दिवसीय चार महापुराण कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, आज 15 अप्रैल को रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में राधा रासबिहारी शरण महाराज द्वारा जानकारी दी गई कि चार महापुरानो कथा का आयोजन टिल्लू चौक लाखे नगर में 35 दिनों का 11 मई से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जायेगा।
#Radha Rasbihari Sharan Maharaj इस आयोजन मे जजमान बनने के लिए भगतो को 2100 रूपये का शुल्क रखा गया है, यह आयोजन सनातन धर्म मे पितरो को पुण्य की प्राप्ति के लिए आयोजन किया जाता है। कथा महोत्सव को सफल बनाने स्वेछा अनुसार दान व सहयोग की भी अपील की गई है, सनातनी धर्म प्रेमी द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है।
कथा कार्यक्रम शेड्यूल
11 मई 2026 को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी
12 मई से 20 मई तक श्रीमद देवी भागवत कथा होगा
21 मई से 28 मई तक श्री महापुराण कथा होगा
29 मई से 6 जून तक श्री रामचरित मानस कथा होगा
7 जून से 14 जून तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा होगा
15 जून को महापूर्णाहुति महाप्रसादी रखा गया है...





