छत्तीसगढ़

संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक के लिए 311 खिलाड़ी होंगे रवाना

Nilmani Pal
17 March 2026 2:34 PM IST
संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक के लिए 311 खिलाड़ी होंगे रवाना
x

एमसीबी। जिले के खिलाड़ियों के लिए गौरव का अवसर सामने आया है। संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2025-26 का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक अम्बिकापुर में किया जाएगा, जिसमें जिले के खिलाड़ी उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रतियोगिता में जिले के तीनों विकासखंडों से कुल 311 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें विकासखंड मनेन्द्रगढ़ से 152, खड़गवां से 125 एवं भरतपुर से 34 प्रतिभागी शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ 41 कोच, मैनेजर एवं स्टाफ भी दल में शामिल रहेंगे, जो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और सहयोग करेंगे। सभी खिलाड़ी 20 मार्च 2026 को स्वामी आत्मानंद विद्यालय मनेन्द्रगढ़ से दोपहर 12ः00 बजे बस के माध्यम से अम्बिकापुर के लिए रवाना होंगे। जिले के प्रतिभागियों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान करेगा, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को आगे लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Next Story