छत्तीसगढ़

थार से हेरोइन सप्लाई करते 3 युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 April 2026 9:51 AM IST
थार से हेरोइन सप्लाई करते 3 युवक गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर

रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने तीन युवकों को 18 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीन युवक हेरोइन चिट्ठा की डिलीवरी देने थार गाड़ी से पहुंचे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वहां पहुंच पकड़ा। उन्होंने अपने नाम प्रतीक सिंह, खालिद खान, दीपक कोसरिया बताया

उनकी तलाशी में 18.38 ग्राम हेरोइन बरामद किया। इनके अलावा 4 फोन, थार सीजी 04 क्यूई 9904 को भी जब्त किया। इनकी कुल कीमत 3.60 लाख रुपए बताई गई है। इन पर धारा 21बी,29 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया है।

इसी तरह से गंज पुलिस ने बीती आधी रात एक्सप्रेस वे पर चूना भट्टी पानी टंकी के पास दो युवकों विवेक पाल, मंजीत पांडे को पिट्ठू बैग में रखे 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story