छत्तीसगढ़

3 बारातियों की मौत, गहरी खाई में गिरी बस

Nil dhankar
15 May 2025 5:11 PM IST
3 बारातियों की मौत, गहरी खाई में गिरी बस
x
छग

बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी की हालात स्थिर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के चांदो थाना क्षेत्र का है। शंकरगढ़ के रहने वाले एक श्खस की बारात झारखंड जा रही थी। इसी दौरान उनकी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस से 50 से ज्यादा बाराती सवार थे।

Next Story
null