छत्तीसगढ़

3 किशोर लापता, मोहल्ले में हड़कंप

Nilmani Pal
21 July 2025 4:49 PM IST
3 किशोर लापता, मोहल्ले में हड़कंप
x
छग

बलरामपुर। नगर पंचायत वाड्रफनगर में करीब 12 से 13 साल के कई बच्चे अचानक लापता हो गए. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. काफी खोजबीन के बाद भी जब परिजनों को बच्चों का पता नहीं चला तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी का है.

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 3 से एक बच्चा अचानक लापता हो गया. बच्चों के गायब होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. परिजनों का आरोप है कि बच्चों को बहला-फुसलाकर बाहर के राज्यों में मजदूरी के लिए ले जाया गया हो सकता है. बच्चे के लापता होने से परिवार में मायूसी छा गई है.

बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस सक्रिय हो गई है और संभावित ठिकानों की जांच शुरू कर दी गई है. गायब हुए बच्चों की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच बताई जा रही है. घटना को लेकर मोहल्ले में डर और चिंता का माहौल है. परिजन लगातार प्रशासन से बच्चों की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं.फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Story
null