
रायगढ़। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, तो दूसरे केस में एक बाइक चालक ने सामने से आ रही बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना के बाद संबंधित पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।
पहली घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। जिसमें खड़गांव का रहने वाला नवरत्न राठिया 30 साल अपने परिचित ग्राम बायसी निवासी कमलेश राठिया 17 साल के साथ धरमजयगढ़ से खरसिया रोड पर किसी काम से जा रहा था।
तभी तपन ढाबा के आगे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सड़क से उतर गई और जामुन के पेड़ से जबरदस्त ढंग से टकरा गई। इससे दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट पहुंची और खून निकलने लगा। कुछ ही देर में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो काफी संख्या में ग्रामीण वहां इक्ट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया।





