छत्तीसगढ़

3 लाख की चोरी, पिकअप की सीट पर रखा था किसान

Nil dhankar
4 July 2025 1:20 PM IST
3 लाख की चोरी, पिकअप की सीट पर रखा था किसान
x
छग

राजनांदगांव। कृषि कार्य के लिए रखे तीन लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गैंदाटोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रकम को लाल गमछे में बांधकर अपने खेत में बेर पेड़ के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने उसके पास से 1,79,000 रुपए बरामद किए हैं।

गैंदाटोला पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गर्रापार निवासी विनोद कुमार साहू ने 1 जुलाई की रात करीब 9 बजे थाना गैंदाटोला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विनोद ने बताया कि उसकी पिकअप की सीट के नीचे रखे बैग से तीन लाख रुपए चोरी हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की। संदेही छगनलाल साहू से सख्ती से पूछताछ की गई।

आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह 1 जुलाई को विनोद कुमार और ओमप्रकाश साहू के साथ धान के लिए खाद लेने अर्जुनी गया था। वापसी में गर्रापार पहुंचकर खाद खाली करते समय विनोद और ओमप्रकाश वाहन से नीचे उतरे। तभी छगनलाल ने ड्राइवर सीट के नीचे रखा बैग निकाल लिया। गली से पैदल जाते हुए उसने बैग से पैसे निकाले और बैग को फेंक दिया। कुछ पैसे रास्ते में गिर गए। बाकी रकम को लाल गमछे में बांधकर अपने खेत में बेर पेड़ के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी छगनलाल को जेल भेज दिया है।


Next Story
null