छत्तीसगढ़

रायपुर में 14 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 Feb 2026 3:43 PM IST
रायपुर में 14 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14.613 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 7.51 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई। अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की टीम शामिल रही।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों, नशीली टेबलेट, सिरप और सूखे नशे की तस्करी पर नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष रूप से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टीम को सोर्स प्वाइंट, परिवहन माध्यम और डेस्टिनेशन प्वाइंट तक एंड-टू-एंड कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित मेडिसाइन अस्पताल के पास गली में कुछ व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। घटनास्थल पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम तुषार नितिन पवार, किरन सीताराम काये और दीपक तोमर बताए। पुलिस टीम द्वारा उनके बैग की तलाशी लेने पर अलग-अलग बैग में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.613 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7.30 लाख रुपये है जब्त किया। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नगद भी बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाना में अपराध क्रमांक 84/26 के तहत धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में तुषार नितिन पवार (21 वर्ष) एवं किरन सीताराम काये (25 वर्ष) महाराष्ट्र के पुणे जिले के निवासी हैं, जबकि दीपक तोमर (33 वर्ष)
मध्यप्रदेश
के मुरैना जिले का निवासी है। पुलिस का मानना है कि यह अंतर्राज्यीय नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है और एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गांजा तस्करी के 15 मामलों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर 156.381 किलोग्राम गांजा, नगदी, वाहन एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 90.76 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
Tagsरायपुर न्यूजरायपुर पुलिस कार्रवाईगांजा जब्तीन्यू राजेंद्र नगर थानाएंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्सअंतर्राज्यीय तस्करACCU रायपुरनारकोटिक एक्टछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजगांजा तस्करी गिरफ्तारीगांजा तस्करीरायपुर में गांजा तस्करीRaipur NewsRaipur Police actionGanja seizureNew Rajendra Nagar Police StationAnti Narcotics Task ForceInter-state smugglerACCU RaipurNarcotics ActChhattisgarh Crime NewsGanja smuggling arrestGanja smugglingGanja smuggling in Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story