
धमतरी। सोरिद नगर शांति घाट में पुलिस ने जुआ पर कार्यवाही की है, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोरिद नगर शांति घाट के पास बिजली लाईट के नीचे कुछ लोग काट-पत्ती (52 पत्ती ताश) पर रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 03 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र. 202/25 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, एवं पृथक से धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस.प्रतिबंधक धाराओं के तहत भी कार्यवाही कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जा रहा है।
जुआरियों के नाम
(01) गोपाल साहू पिता मंगल, उम्र 27 वर्ष, निवासी मराठापारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी(छ.ग.)
(02) गजेन्द्र माहू पिता शत्रुहन, उम्र 40 वर्ष, निवासी सांकरा,थाना अर्जुनी जिला धमतरी(छ.ग.)
(03) धमेन्द्र साहू पिता रोहित, उम्र 25 वर्ष, निवासी लिमतरा, थाना अर्जुनी,जिला धमतरी(छ.ग.)





