छत्तीसगढ़

कार से 3 करोड़ कैश जब्त, बालोद पुलिस ने पकड़ा

Nil dhankar
12 Nov 2025 1:47 PM IST
कार से 3 करोड़ कैश जब्त, बालोद पुलिस ने पकड़ा
x
छग

बालोद। कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग एक कार से 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार कार में सीट के नीचे चैंबर बनाकर पैसा छुपाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और सवार दोनों की तलाशी ली और बड़ी रकम बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों का लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।


Next Story
null