
रायगढ़। 10 से 40 हजार रुपए तक बिजली बिल के बकायेदारों की सूची लंबी है। ऐसे में बिजली विभाग की टीम ने जांच की और दूसरे जिले से आई टीम ने लाइन काटना शुरू किया। शहर में दो दिनों में 298 बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं इसमें से 153 लोगों से तकरीबन 37 लाख रुपए वसूली की गई है। अधिकारियों ने बताया कि आगे जांच जारी रहेगी। दोबारा लाइन जोड़ने पर फिर कार्रवाई की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार (22 दिसंबर) से यह अभियान चलाया गया। जिसमें 12 टीम दूसरे जिले से रायगढ़ पहुंची। इसके बाद पहले दिन 174 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई। जिसमें से 77 बकायादारों से लगभग 21 लाख रुपए वसूल किए गए। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को 207 लोगों की लिस्ट थी। जिसमें से 124 बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।
ऐसे में 76 उपभोक्ताओं से 16 लाख रुपए की वसूली की गई। वहीं बुधवार से दो दिन लगातार जांच किया जाएगा और जिन लोगों के द्वारा बिना बिजली बिल जमा किए विद्युत उपयोग करते पाया जाता है तो उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





