छत्तीसगढ़

गिरफ्तार होंगे सस्पेंड हुए 22 आबकारी अफसर, CM ने कह दिया नहीं छोड़ेंगे भ्रष्टाचारियों को

Nilmani Pal
10 July 2025 5:07 PM IST
गिरफ्तार होंगे सस्पेंड हुए 22 आबकारी अफसर, CM ने कह दिया नहीं छोड़ेंगे भ्रष्टाचारियों को
x

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय गुरुवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहे। शराब घोटाले में आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई के मामले में सीएम ने कहा कि पिछली पांच साल की कांग्रेस सरकार में अनेकों घोटाले हुए। केंद्र और राज्य की एजेंसियां इसकी जांच कर रही है। दोषियों को दंडित करने का काम हो रहा है। शराब घोटाला एक बड़ा घोटाला हुआ। इसकी भी जांच ईडी के द्वारा हो रही है। जो भी दोषी होंगे सब पर कार्रवाई होगी। सीएम साय के इस बयान के बाद सस्पेंड हुए 22 आबकारी अफसरों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

इस दौरान उन्होंने गुरु पूर्णिमा पर जहां अघोर गुरु पीठ आश्रम बनोरा जाकर बाबा प्रियदर्शी राम के दर्शन किए। वहीं जिला कलेक्ट्रेट में महिला समूहों को रेडी टू ईट निर्माण के लिए अनुबंध पत्र भी दिया। इस दौरान सीएम ने आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक और बड़ी योजना शुरुआत की है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 6 जिलों में महिला समूह को फिर से रेडी टू ईट निर्माण का जिम्मा सौंपा जाएगा।

इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी के तहत हर वादे पूरा कर रही है। चाहे 3100 रुपए क्विंटल धान की खरीदी हो या फिर बोनस का वितरण, चरण पादुका वितरण हो या फिर महतारी वंदन योजना, यह सरकार सारे वादे पूरा कर रही है।

Next Story
null