छत्तीसगढ़

20 लोग डायरिया की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

jantaserishta.com
7 Aug 2023 9:24 AM IST
20 लोग डायरिया की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बारिश आते ही डेंगू, मलेरिया जैसी कई बीमारियां फैलन लगती है। बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप बढ़ा। बारिश के मौसम में शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण इलाकों में डायरिया ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया है। डायरिया से उल्टी-दस्त के मरीज मिलने लगे हैं। हधनी और रानी गांव में अब तक डायरिया के 20 नए मरीज मिले है।
रतनपुर से 2 मरीज और बिल्हा के 4 मरीज को CSC रेफर किया गया है। बीमारी फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है और इसके साथ ही प्रभावित गांवों में हेल्थ कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डोर टू डोर जा कर सर्वे भी शुरू किया गया है। दूषित पानी के कारण डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप का दूषित पानी पीने के बाद लोग बीमार हुए हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलासपुर शहर के डायरिया प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सिविर लगया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story