छत्तीसगढ़
रायपुर में 20 लाख की चोरी, सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना
Shantanu Roy
30 Jun 2025 10:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के परसूलीडीह स्थित क्लासिक सिटी सोसाइटी में बीती रात शातिर चोर गैंग ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान सीड्स कारोबारी मनीष सहगल का है जो अपने व्यवसाय के सिलसिले में उड़ीसा गए हुए थे जबकि उनकी पत्नी और बच्चे आपात स्थिति में रामानुजगंज चले गए थे। घटना के दौरान पूरा घर सूना था जिसे चोरों ने भांप लिया और मौके का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने घर के सभी कुंडे और ताले तोड़कर अंदर घुसने के बाद तीनों कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर तोड़ डाले। इनमें रखे हीरे, सोने और चांदी के करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक चोरी की पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में 3 से 4 अज्ञात चोर दिखाई दे रहे हैं जिनकी पहचान की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





